दौराला। दादरी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार देर रात दिल्ली बम विस्फोट में मारे गए लोगों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में ग्रामीण शामिल हुए। कैंडल मार्च गांव की गलियों से होकर गांव स्थित चौक पर पहुंचा और सभी ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। तुषार मोतला ने कहा कि आतंकवादियों ने अपनी घिनौनी सोच का परिचय दिया है। वह भारत सरकार से मांग करते हैं कि आपरेशन सिंदूर की तरह दोबारा से आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस समय हर भारतीय की यही उम्मीद है कि भारतीय फौज को भारत सरकार जल्द निर्देश दे। इस मौके पर रामबीर फौजी, शुभम, सचिन, कार्तिक, तनिष्क, पीयूष, विपुल, शिवा आदि मौजूद रहे।