फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीनियर बास्केटबाल टीम के लिए हुए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीनियर स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को जिला मेरठ की सीनियर महिला एवं पुरुष बास्केटबाल टीमों के ट्रायल आयोजित किए गए। महिला वर्ग का ट्रायल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट और पुरुष वर्ग का ट्रायल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर में हुआ। ट्रायल में महिला वर्ग में 15 और पुरुष वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में शामिल सभी 45 खिलाड़ियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप के लिए चयनित किया गया है। कैंप के समापन के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरठ की अंतिम जिला टीम घोषित की जाएगी। कैंप की जिम्मेदारी कोच अमरजीत सिंह और कोच हरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। इस दौरान जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें