फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर समन्वय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक झांसी में किया जा रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला खिलाड़ियों ने 47 से लेकर 90 किलोग्राम भार वर्ग तक में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। शुक्रवार को मंडलीय ट्रायल का आयोजन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम की घोषणा की जाएगी। जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान बॉक्सिंग कोच और ओलंपियन सतीश, विशेष, विनीत कुमार, रोबिन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें