फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशीय प्रतियोगिताओं को लेकर ट्रायल 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक आगरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर 15 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 3 बजे से किए जाएंगे। मंडलीय ट्रायल 16 को सुबह 11 बजे से किए जाएंगे। प्रदेश स्तरीय महिला व पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 30 सितंबर तक किया जाएगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 19 को सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 28 सितंबर तक आगरा में होगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 16 को दोपहर 3 बजे से तोपखाना मैदान में और मंडलीय ट्रायल 17 को सुबह 11 बजे से किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें