फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं का आयोजन दो अगस्त से आगरा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हो चुके हैं। शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल होंगे। इनके आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन होगा। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए मंडल टीम आगरा के लिए रवाना होगी। कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल में हिमांशी, आरती, अक्षिता, दीपाली, वंशिका, दिव्या, आकांशा, अनुष्का, संजना और साक्षी का चयन किया गया था। जिम्नास्टिक के जिला स्तरीय ट्रायल में निमरत, पिहू, आद्या, गौरी और फैजा का चयन किया गया था। आज मंडलीय ट्रायल के बाद फाइनल टीम का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें