फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल 7 और 8 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय बास्केटबाल, कबड्डी व टेबिल टेनिस प्रतियोगिताओं के लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला व मंडलीय ट्रायल 7 व 8 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 8 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में होगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल स्टेडियम में 7 को दोपहर 3 बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल 8 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन मुरादाबाद में 18 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 7 को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में और मंडलीय ट्रायल 8 को सुबह 11 बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बागपत से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल प्रतियोगिता के बाद ही मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें