फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए 28 से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रयागराज में आगामी दो से पांच अगस्त तक होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक और बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए 28 को जिला और 29 जुलाई को मंडल स्तरीय ट्रायल होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला स्तर पर ट्रायल स्टेडियम के बास्केटबाल कोर्ट पर 28 जुलाई को दोपहर बाद तीन बजे होंगे। मंडल स्तर पर ट्रायल 29 जुलाई की सुबह 11 बजे आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रतिभाग के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि एक जनवरी, 2007 के बाद की होनी चाहिए। इसकी पुष्टी के लिए आवेदक को जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर लानी होगी। इस पर सत्यापित जन्मतिथि अंकों और शब्दों में स्पष्ट अंकित होना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें