फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेशीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 5 फरवरी तक लखनऊ में होगा। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 28 जनवरी को सुबह 11 बजे से होंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सात से 10 फरवरी तक आगरा में होगा। प्रतियोगिता को लेकर 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल व 28 को सुबह 11 बजे से मंडलीय ट्रायल होंगे। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें