मेरठ। जूनियर बालक वर्ग की जिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रविवार को दबुथवा में ट्रायल लिए जाएंगे। जिला कबड्डी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दबथुवा इंटर कॉलेज में कबड्डी ट्रायल दोपहर दो बजे से होंगे। इसमें वजन 75 किलोग्राम से कम और आयु 20 वर्ष से कम होनी चाहिए। ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड भी लाना होगा। इस मौके पर कोपिंदर कुमार, विकास चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद