लावड़ - बी पैक्स मसूरी में पौधारोपण करते। स्रोत : स्वयं
लावड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बी-पैक्स मसूरी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन ठाकुर योगेंद्र चौहान, संगठन अध्यक्ष देवेंद्र भड़ाना, नावेद, कृष्णवीर चौधरी, विकास कुमार, पंकज राठी आदि ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।