च मथुरा पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करते सीएससी प्रभारी वह भाजप सीएससी प्रभारी तर
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। चिकित्सक अधीक्षक तरुण राजपूत ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। भाजपा नेता मोहित रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सीएचसी परिसर में पौधे लगाए और उनके महत्व पर चर्चा की। रस्तोगी ने बताया कि पेड़-पौधे शुद्ध वायु और स्वच्छ पर्यावरण देते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जीवन का आधार बताया। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधे लगाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सभी से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा। इस अवसर पर प्रीति, अभिषेक जैन, सौरभ, अनीस, धीरज एआरओ, नरेश, प्रियांशु और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।