गांव सिंहपुर में पशु आरोग्य मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया जाता हुआ । स्त्रोत:- संवाद
माछरा। क्षेत्र के गांव सिंहपुर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का आयोजन किया गया। इसमें 335 पशुओं का उपचार कर दवाई का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी माछरा डाॅ. अमरदीप सिंह द्वारा पशुपालन विभाग चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया और पशुपालकों को पशुधन विकास संबंधित जानकारी दी। पशु चिकित्सा शिविर मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान नीलम त्यागी के प्रतिनिधि पूरण सिंह त्यागी ने किया।