फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: त्योहारों पर ट्रेनों में सफर मुश्किल, सभी ट्रेनें फुल, स्पेशल ट्रेनों का ही भरोसा

Mon, 14 Oct 2024 04:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ से होकर गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनें अक्तूबर के अंतिम और नवंबर के पहले सप्ताह में रिजर्व हो चुकी हैं। गोल्डन टेंपल में 24 अक्तूबर से लेकर पांच नवंबर तक तत्काल टिकट भी नहीं मिलेगा। बांद्रा एक्सप्रेस में वेटिंग 160 से पार हो चुकी है। मुंबई-देहरादून सुपर फास्ट में भी आरक्षित सूची 100 से ऊपर हो गई। योगा एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़, लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट समेत तमाम ट्रेनों में आरक्षित सीटों में वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


दिवाली एक नवंबर और छठ पर्व सात नवंबर को है। इस दौरान पहले से सीट आरक्षित किए जाने के कारण दिवाली के पूर्व और बाद में सभी ट्रेन फुल हैं। ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की ये स्थिति है कि 20 अक्तूबर से दस नवंबर तक किसी भी ट्रेन के लिए टिकट उपलब्ध नहीं है।

देहरादून-बांद्रा, लोकमान्य टर्निमल-हरिद्वार एसी स्पेशल, मुंबई-हरिद्वार सुपर फास्ट, छत्तीसगढ़, इंदौर एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, उज्जैन एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस आदि में भी लंबी वेटिंग चल रही है।
 
स्पेशल ट्रेनों का ही भरोसा 
रेलवे दिवाली और छठ पर्व पर त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाता है। इस बार भी दस अक्तूबर से लेकर 30 नवंबर तक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने देशभर में करीब 2900 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से मेरठ से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी मिलें तो राहत मिल पाएगी।
 
 
विज्ञापन

हुबली से ऋषिकेश के बीच त्योहार स्पेशल चलाई
रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व पर आंध्र प्रदेश के हुबली से ऋषिकेश योगनगरी तक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई है। जो सप्ताह में एक ही दिन चलेगी।

14 अक्तूबर से 4 नवंबर तक यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 07363 हुबली से सोमवार को रात 8:30 बजे चलेगी, जो मेरठ बुधवार को दोपहर बाद 4:20 बजे आएगी।

ऋषिकेश यह रात्रि 11:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 07364 ऋषिकेश से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 6:15 बजे चलेगी, जो मेरठ सुबह 11.12 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन से सतारा, पुणे, मनमाड, अहमदनगर, कॉपरगांव, भूसावल की भी यात्रा की जा सकती है। गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद, टपरी, रुड़की, हरिद्वार, निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा, झांसी भी इसके स्टॉपेज रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें