फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस के उत्पीड़न से तंग होकर ट्रांसपोर्टर ने जहर खाया, परिजनों ने आरोप लगाया

Tue, 14 Oct 2025 03:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मुबारकपुर गांव में ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र ने पुलिस के उत्पीड़न और मारपीट से तंग आकर जहर खा लिया। परिजनों ने बताया कि पहले उसके साथ 20 हजार रुपये की लूट हुई थी और पुलिस ने उल्टा बदसलूकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रामेश्वर, जो पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं, ने कथित रूप से पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर जहर खा लिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सोमवार रात पुष्पेंद्र के साथ 20 हजार रुपये की नगदी लूट हुई थी।

परिजनों के अनुसार, लूट की सूचना पुष्पेंद्र ने थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की और उसके फोन को भी जब्त कर लिया।

इसके चलते पुष्पेंद्र ने मंगलवार को जहर का सेवन किया। परिजनों ने बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अस्पताल प्रशासन से जानकारी प्राप्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें