फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी

विज्ञापन
सरधना। गांव मढि़याई में कांग्रेस की बैठक में शामिल पदा​धिकारी। स्वयंं
विज्ञापन
सरधना। गांव मढ़ियाई में कांग्रेस नेता सबी खान के आवास पर आयोजित जन चौपाल में राष्ट्रीय सचिव मनोज त्यागी और वोट रक्षक प्रभारी अनंत दहिया मुख्य अतिथि रहे। आगामी विधानसभा चुनाव और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर कार्यक्रम में चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नाम जांचने व पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने का आह्वान हुआ। मनोज त्यागी ने भाजपा पर मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़ने व हटाने की कोशिश का आरोप लगाया। ऐसी गड़बड़ी ठीक कराने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी है। गौरव भाटी ने अध्यक्षता की, राकेश कुशवाहा ने संचालन किया। इस दौरान कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें