फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप से ट्रांसफार्मर चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी किसान शोराज व गांव पाथौली निवासी राजन प्रधान के नलकूप से ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब किसान खेतों में काम करने के लिए पहुंचे तो चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। शोराज व राजन ने तहरीर में बताया कि उनके नलकूपों पर ट्रांसफार्मर रखे थे। शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से अंदर का समान चुराकर ले गए। सुबह जब किसान खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। किसानों ने आसपास खेतों में नलकूप से चोरी हुए समान की काफी तलाश की। पीड़ित किसानों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें