फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रा के जंगल में नलकूप से ट्रांसफार्मर चोरी

विज्ञापन
सरूरपुर। हर्रा जसड़ संपर्क मार्ग पर नलकूप के पास पड़ा ट्रांसफार्मर का खाली हिस्सा। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के हर्रा-जसड़ सुल्तान नगर संपर्क मार्ग पर स्थित दो नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से तेल व तांबे के तार चोरी कर ले गए। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता संजय कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संजय कुमार ने तहरीर में बताया कि हर्रा जसड़ संपर्क मार्ग पर नलकूपों पर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह के जब किसानों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिरे हुए देखे तो उन्होंने घटना की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के नुकसान की जांच की। अवर अभियंता संजय कुमार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें