सम्राट पैलेस क्षेत्र में बारिश के कारण नाले में गिरा ट्रांसफार्मर
मेरठ। रविवार रात तेज बारिश के कारण सम्राट पैलेस क्षेत्र में नाले के किनारे रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर नाले में गिर गया। इस कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। विद्युत विभाग की टीम ने क्रेन की मदद से ट्रांसफार्मर को नाले से निकलवाया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।