मेरठ। ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की ओर जाने वाली पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, दिल्ली जालंधर एक्सप्रेस और गोल्डन टेम्पल मेल सहित अन्य कई ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से पहुंचीं। बारिश के मौसम में ट्रेनों के विलंब ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी। ब्यूरो