फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पंचायत कार्यालय पर जनगणना के संबंध में प्रशिक्षण

विज्ञापन
नगर पंचायत में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए। (स्त्रोत नगर पंचायत) फलावदा।
विज्ञापन
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय पर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 26, 27 और 28 अक्तूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी द्वारा किया गया। फील्ड ट्रेनर मोहित शर्मा, अमित कुमार द्वारा जनगणना के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना प्रश्नावली, डेटा संकलन की विधि, मोबाइल एप का उपयोग, सही गणना और सत्यापन और व्यावहारिक अभ्यास के बारे में बताया गया। अध्यक्ष अशोक कुमार ने सहयोग की अपील की है। इस मौके पर जनगणना कार्य में लगाए गए पर्यवेक्षक, प्रगणक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें