फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की एकदिवसीय कार्यशाला में उपस्थित कर्मचार
विज्ञापन
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार की उपस्थिति में कुणाल किशोर मंडल कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन व अमरनाथ डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन द्वारा निकाय के सफाई कर्मियों को क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मंडल कार्यक्रम प्रबंधक ने सफाई कर्मियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन, कूड़ा प्रबंधन के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। ठोस कचरा प्रबंधन के अंतर्गत किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम मोहल्ला समिति की भूमिका एवं उत्तरदायित्व के साथ-साथ कचरे के पृथकीकरण का महत्व एवं कचरा प्रबंधन नियमावली पर चर्चा कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़ाव पर जोर दिया। इस मौके पर नगर पंचायत फलावदा के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें