मेरठ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एशियन पेंटस और आरडब्ल्यूए प्रमोशन लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में प्लम्बरों का एक सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। उद्घाटन सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने किया। प्रथम सत्र में प्रोजेक्टर के माध्यम से 64 प्रशिक्षुओं को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। लाभार्थी युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि यह सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in पर पंजीकरण कर सभी सेवाओं का लाभ उठाएं। सभी 64 प्रशिक्षुओं का सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण किया गया। प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रशिक्षुओं ने खुशी जाहिर की। ब्यूरो