फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रेन बेपटरी होने से बाधित हुआ रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे जंक्शन से गाजियाबाद जा रही लोकल ट्रेन बृहस्पतिवार शाम शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। ट्रेन के उतरने से गाजियाबाद से दिल्ली जा रही ट्रेनें प्रभावित हो गईं। दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं और कॉशन के साथ रवाना की गईं। मेरठ में भी कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे की ओर से स्टेशन पर उद्घोषणा कर लगातार मामले की जानकारी के साथ ट्रेनों का अपडेट जारी किया गया। सिटी व कैंट रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में दिल्ली जाने वाले यात्रियों में गहमागहमी का माहौल रहा। रेलवे अफसरों ने बताया कि दिल्ली में ट्रेन के बेपटरी होने से रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें