फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों चालकों की मनमानी से राहगीरों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर फर्राटा भर रहे वाहनों की लंबी लाइन गुजरने के चलते बुधवार दोपहर बाद पूठ गंगनहर पुल पर जाम लग गया। इसमें फंसे लोग हलकान हो गए तो इसकी जानकारी 112 नंबर पर दी गई। हालांकि पुलिस नहीं पहुंची। फंसे लोग परेशान होकर जाम लगाने पर आमादा हो गए। इसकी जानकारी पाकर पूठ पुलिस चौकी के दरोगा अनिल कुमार पुलिस बल के साथ गंगनहर के पुल पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत करने के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद राहगीरों का आवागमन शुरू हो पाया। कांवड़ मार्ग पर पूठ गंगनहर के पुल पर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीर आसपास के गांव के ग्रामीण भी हलकान हो चुके हैं। उनका आरोप है कि कई बार अधिकारियों से मिलकर गंगनहर को गुजरने वाले गन्ने से लदे ट्रकों एवं ट्रॉलों पर लगाम लगाने की मांग कर चुके हैं परंतु वे बेलगाम दौड़ रहे हैं। ये आए दिन हादसों के लिए सबब बने हुए हैं। विधायक जितेंद्र सिंह से मिलकर भी गंगनहर से गुजरने वाले गन्ने से लदे ट्रकों एवं ट्रॉलों को बंद कराने की मांग की गई। हालांकि ये ट्रक चालक अपनी मनमानी करते हैं। जिस कारण आए दिन गंगनहर की पटरी पर जाम लगना आम हो गया है। यदि यही हालात रहे तो क्षेत्रवासियों को मजबूरन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसका समस्त जिम्मेदार प्रशासन होगा। ग्रामीण संजय सिंह, बिट्टू, महक सिंह, संसार सिंह, अनिल, विनोद, सलीम खान, नीरज कुमार, पंकज ठाकुर आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें