मेरठ। बागपत रोड स्थित कान्हा प्लाजा के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का स्वागत किया। कान्हा प्लाजा के अध्यक्ष रामबीर मलिक ने कहा कि पिछले दिनों कान्हा प्लाजा के व्यापारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना देकर अपने अधिकारों की लड़ाई लडी।
कान्हा प्लाजा के सभी व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार संघ का धन्यवाद करते हुए नवीन गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान तरुण कुमार गुप्ता, मुकेश जाटव, राजकुमार गर्ग, निलेश शर्मा, ललित जोशी, मुकेश कुमार, तपन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद