फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लाला के बाजार में व्यापारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम के ‘बाजार क्लीन’ अभियान के तहत सोमवार को लाला के बाजार में अतिक्रमण हटाना तय था। बुलडोजर से पहले प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह लाला के बाजार में पहुंचे। यहां स्थानीय पार्षद पंकज गोयल और उनके साथी मिले। पार्षद और व्यापारियों ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से पहले डॉ. हरपाल सिंह ने मुआयना किया। यहां 60 फीसदी व्यापारियों ने खुद अपनी दुकानों के बाहर बने रैंप को तोड़ दिया। व्यापारियों ने कहा कि वह अपनी दुकान के सामने से खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे, निगम अधिकारी बाजार में सफाई व्यवस्था कराएं। उन्होंने सड़क निर्माण और नाली की सफाई की मांग रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें