फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं पर रोष जताया

विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल कार्यवाह थानाध्यक्ष राजकुमार को अपनी मांगों को ज्ञापन सौ
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने थाने पहुंचकर कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार से नगर और देहात क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर नाराजगी जाहिर करते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की। संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग व महामंत्री शुभम वशिष्ठ ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष से नगर व क्षेत्र में बढ़ रही चोरी व लूट की घटनाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए रात्रि में गश्त बढ़ाने व नगर पंचायत द्वारा लगाए गए खराब कैमरों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। कहा कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। सुरक्षा की दृष्टि के चलते बाजारों व नगर में गश्त बढ़ाए जाने व चौकीदार तैनात करने की मांग के लिए व्यापारियों ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजय सेानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद रस्तोगी, कानूनी सलाहकार देवेंद्र शर्मा, राकेश गर्ग, यतीन गर्ग, रामेश्वर गर्ग, विनेश गर्ग, अमन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें