फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो हजार के नोट नहीं लेने पर व्यापारियों ने एसडीएम से की शिकायत

Tue, 23 May 2023 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दो हजार के नोट को बाजार में दुकानदारों ने चलाने से मना करने पर एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार के नोट तीस सितंबर तक बैंक में जमा करने के आदेश के बाद से दुकानदारों ने इन्हें लेना बंद कर दिया है।
आमजनता को बाजार में दो हजार के नोट चलाने से मना किया जा रहा है। कुछ पेट्रोल पंप व अन्य प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा करते हुए दो हजार के नोट लेने से मना कर दिया है। समस्या को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम जागृति अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। वहीं, व्यापारी नेताओं ने नगर की प्रमुख समस्याओं से भी एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम जागृति अवस्थी ने व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विरेंद्र चौधरी, जियाउर्रहमान, ललित गुप्ता, मनमोहन त्यागी, साजिद मलिक, मुईनूदीन, बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें