फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हवन पूजन कर व्यापारियों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
दौराला- दौराला में विश्वकर्मा जयंती पर पूजन करते व्यापारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। दौराला कस्बा स्थित लक्ष्मी प्लाजा मार्केट में व्यापारी ओमप्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में बुधवार को सृष्टि के पहले शिल्पकार और वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हवन का आयोजन किया गया। हवन में व्यापारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने आहुति दी। ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि पृथ्वी के पहले इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा थे। व्यापारियों के व्यापार में तरक्की होती है और मिस्त्री के रोजगार में वृद्धि होती है। यज्ञ में मुख्यातिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह रहे। उनके साथ व्यापारियों व भाजपाइयों ने हवन में आहुति दी और भगवान विश्वकर्मा से मनोकामना मांगी। इस दौरान दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, देवेंद्र पाल, भूपेंद्र अहलावत, ओमकार, चांदवीर, विपिन, संजय, प्रद्युम्न, राकेश, सोनू, मिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें