फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर में दो घरों से लाखों की चोरी

Tue, 03 Jul 2018 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टीपीनगर थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन में रविवार देररात दो घरों से लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों को कॉलोनी के लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ टीपीनगर थाने में तहरीर दी है। शालीमार गार्डन की पीर वाली गली में अंकित पुत्र राजेंद्र परिवार के साथ रहता है। अंकित के मुताबिक घर में सभी सदस्य सो रहे थे। देररात करीब 2:30 बजे बदमाश घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने अलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की सोने व चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ली। उसके बाद पड़ोसी अमित के घर धावा बोला। बदमाश अमित के घर से 1500 रुपये नकद व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। आहट होने पर अमित के परिजनों की आंख खुल गई। इस पर बदमाश दीवार कूदकर फरार होने लगे। कॉलोनी के लोगों ने पीछा कर तीन युवकों को धर दबोचा। अंकित के मुताबिक पकड़े गए तीनों युवकों में से एक के पास चोरी हुआ अमित का मोबाइल और नकदी मिली। मौके पर पहुंची टीपीनगर थाना पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर टीपी नगर ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें