जाम से जूझ रहे कस्बावासी
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग से प्रतिदिन टिकौला व मवाना चीनी मिल को जाने वाले गन्ने से ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राले गुजरने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं कुछ व्यापारियों सड़क किनारे ही रोड़ी डस्ट डाला हुआ था, वहीं सब्जी, फलों के ठेले भी सड़क किनारे लगे रहते हैं। सड़क पर अतिक्र्रमण के चलते रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। थाना पुलिस आकर जाम खुलवाती है। कुछ समय बाद जाम की फिर से स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की, पर आज तक कोई ऊचित कार्रवाई नहीं हो सकी है। शनिवार को लोगों ने थाना प्रभारी से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे जाएंगे।