फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुट्टू का आटा और व्रत की नमकीन के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर से कुट्टू का आटा, सेंधा नमक का नमूना लिया। रोहटा रोड से व्रत की नमकीन, रिठानी से कुट्टू का आटा, सूर्यनगर से साबूदाना, साकेत से समा के चावल समेत कुल 7 नमूने लिए गए। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर लोगों को शुद्ध समान मिले, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जो लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें