मेरठ। आजाद समाज पार्टी की ओर से जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कैली में सदस्यता अभियान के तहत बैठक की गई। जिलाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी संख्या में कांग्रेस और सपा को छोड़कर आने वाले कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए कहा। इस मौके पर भाई शेर मोहम्मद, यूनुस, राजीव आदि रहे। संवाद