फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 35 मरीजों के जबड़े का नाप लिया

विज्ञापन
दौराला-----दौराला में जबड़ा बनाने के ​लिए निशुल्क चिकित्सा ​शिविर में जांच करते हुए चिकित्सक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला में नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत निशुल्क जबड़े बनाने का कैंप आयोजित किया गया। कैंप में काफी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। उनके जबड़ों का नाप लिया गया और उनके जबड़े बनाने का कार्य शुरू किया गया। कैंप का उद्घाटन डॉ. सचिन चौधरी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला ने किया। कैंप में 156 मरीज पंजीकृत किए गए तथा इनमें से 35 मरीजों का जबड़े बनाने का कार्य शुरू किया गया। इस मौके पर डॉ. ज्योति, डॉ. गौरव पंवार डेंटल सर्जन, डॉ. प्रीति त्यागी डेंटल सर्जन, डॉ. सिद्धार्थ तोमर, डॉ. चंद्रमा, डॉ. अनुषा, डॉ. पार्थ, डॉ. अक्षिता, डीसीपीएम हरपाल, आशीष त्यागी, डेंटल हाइजीनिस्ट, बीपीएम यशवीर राणा, फार्मासिस्ट विजेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें