फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल से दवाओं के पांच नमूने लिए, जांच के लिए लखनऊ भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल से दवाओं के पांच नमूने लिए, जांच के लिए लखनऊ भेजे
विज्ञापन

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से दवाओं के पांच नमूने लिए गए हैं। दो एंटीबॉयोटिक हैं, दो दिल की और एक उल्टी से बचाव की दवा का है। इनके सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में गाजियाबाद में तीन दवाओं के नमूने फेल होने के बाद औषधि प्रशासन अलर्ट हुआ है और ये नमूने लिए हैं। ड्रग्स इंस्पेक्टर पीयूष कुमार ने बताया कि तीन नमूने मंगलवार और दो बुधवार को लिए गए हैं। इस तरह की दवाओं के नमूने गाजियाबाद में फेल हुए हैं, इसलिए सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर में डासना स्थित मेडिकल स्टोर से तीन एंटीबॉयोटिक दवाओं के यह नमूने लिए गए थे। इनको जांच के लिए भेजा गया था। हाल ही में इनकी जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें तीनों दवाओं के नमूने फेल पाए गए। दवाओं में जो सॉल्ट होना चाहिए था, वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें