छात्र-छात्राओं की मांग पर अंतिम बार दिया है विवि ने मौका
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी के सभी कोर्सों में एडमिशन को ऑफरलेटर जमा करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। इसके बाद कॉलेज 30 नवंबर से एक दिसंबर तक एडमिशन करेंगे।
छात्र-छात्राएं अपनी लॉगिन आईडी से लॉगिन करके ब्लैंक ऑफरलेटर निकालकर उन पर पेंसिल से कॉलेज-कोर्स का नाम लिखकर खाली सीटों वाले कॉलेज में 29 नवंबर तक जमा कर दें। कॉलेज जमा किए गए ब्लैंक ऑफरलेटर से रिक्त सीटों के सापेक्ष नियमानुसार वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार कर 30 नवंबर से एक दिसंबर तक एडमिशन करेंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। यूजी में 60 हजार और पीजी कोर्सों में नौ हजार के करीब सीटें अभी खाली पड़ी हुई हैं।