कंकरखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के पदाधिकारियों ने सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल को बुधवार को कार्यालय पर ज्ञापन दिया।
भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता सीओ दौराला के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देते हुए सिवाया टोल प्लाजा के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए। टोल प्लाजा के मैनेजर को हटाने की मांग की। 20 किमी. तक ग्रामीणों का टोल नहीं लगना चाहिए। हाईवे पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था नहीं है। टोल पर एक इमरजेंसी नंबर 24 घंटे के लिए उपलब्ध हो। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित, रोहित गुर्जर, मुकुल राणा, शादाब चौहान, आदि गुर्जर, अजय जैन, विजय, मोहित, बिट्टू, विपिन, अमित आदि मौजूद रहे। संवाद