फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बताई किसान और मजदूर की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को बताई किसान और मजदूर की समस्याएं
विज्ञापन

मेरठ। देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक परेशान हुए किसान, मजदूरों की समस्या से पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में मजदूरों के खाते में दस हजार रुपये भेजने की मांग की है। जिससे मजदूर अपना गुजारा कर सके। वहीं, उन्होंने किसानों के लिए आसपास अस्थाई मंडी खोलने की मांग की है। जिससे किसान को उनकी फसल का उच्च दाम मिल सके। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल सेवाएं को भी दुरुस्त करने के बारे में पत्र लिखा है। वहीं, उन्होंने स्कूलों द्वारा फीस वसूली के मामले को भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ऐसे कठिन समय में अभिभावकों के सामने संकट है। ऐसे में सिर्फ ट्यूशन फीस ली जाए। वहीं, सरकार को सरकारी सस्ते राशन की दुकान पर भी मॉनिटरिंग करनी होगी। जिससे कालाबाजारी पर रोक लग सके। इसके अलावा उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई खबरों का भी जिक्र किया। जिसमें पुलिस द्वारा आक्सीजन लेने जा रहे लोगों को रोकने आदि का जिक्र किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें