फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बैंकिंग सेवाओं के बारे में बताया

विज्ञापन
कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया।
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज में मंगलवार को डीईए फंड, भारतीय रिजर्व बैंक तथा एवोक इंडिया फाउंडेशन की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व डीजीएम एसपी सिंह, बैंकिंग ट्रेनर जितेंद्र सिंह, एचआर बैंकिंग प्रेरणा एवं एवोक प्रतिनिधि सिद्धार्थ शर्मा ने छात्रों को बैंकिंग सेवाओं के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। एसपी सिंह ने विभिन्न बैंकिंग प्रणालियों, खातों के प्रकार, धनराशि के स्थानांतरण, बचत के तरीकों, बचत की आदत आदि के बारे में बताया। इस दौरान किसान लोन, शिक्षा ऋण, होम लोन, क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में भी बताया गया। संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. सचिन भोला, विवेक विश्नोई, डॉ. प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, विपिन शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें