हस्तिनापुर। कस्बा स्थित एमवीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धनतेरस के अवसर पर छात्र, छात्राओं ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई तथा एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने बताया कि धनतेरस हर वर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने बताया कि सनातन संस्कृति का हर एक त्यौहार विज्ञान पर आधारित है जो हमें हमारी संस्कृति के साथ स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की भी प्रेरणा देता है। इस त्योहार को हम सभी को खुशियों के साथ मनाना चाहिए ।इस अवसर पर महिपाल सिंह, सुरेश कुमार, शिवानी, पारुल ,संगीता, आर्यन पोसवाले, अर्जुन गंगा ,आशु प्रतीक अनिरुद्ध आदि उपस्थित रहे।