मेरठ। शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास आर्य समाज की बैठक हुई। इसमें प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि आर्य समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को गुरुकुल पद्धति और वैदिक परंपरा को सीखना चाहिए। बच्चों में अगर श्रेष्ठ संस्कार होंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा और सर्व समाज का विकास होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान हरवीर सुमन ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रामपाल, संजीव चौधरी, संजय गुप्ता, गीता बंसल, मदन पाल, सूरजपाल सिंह आदि रहे। ब्यूरो