मेरठ। करिअर मार्गदर्शन सत्र के तहत रिसर्च स्कॉलर शिवम सिंह ने बीए पंचम सेमेस्टर की छात्राओं को राजनीति विज्ञान विषय में जानकारी दी। यह सत्र आरजीपीजी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित किया गया। शिवम ने बताया कि स्नातकोत्तर के बाद छात्राएं शोध के क्षेत्र में पीएचडी कि शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने यूजीसी-नेट परीक्षा की संरचना, तैयारी और उससे जुड़े करिअर के विकल्पों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि छात्राएं स्नातकोत्तर के बाद लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकती हैं। संवाद