फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/गंगानगर। रैपिड रेल परियोजना के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड पर बिजली लाइनों को शिफ्ट करने का काम होगा। इसके लिए शारदा रोड और घंटाघर बिजलीघर की 33 केवी लाइन का सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते बिजलीघर क्षेत्र की शारदा रोड, दिल्ली रोड, शिवशक्ति नगर, ब्रह्मपुरी, भगवतपुरा, जाटव गेट, ईश्वरपुरी, कबाड़ी बाजार, घंटाघर, कोटला, पूर्वा ताहिर हुसैन, खैर नगर, लाला का बाजार, लालकुर्ती आदि क्षेत्र में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने दी। वहीं गंगानगर प्रथम बिजलीघर पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मेंटीनेंस का काम किया जाएगा। गंगानगर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया डिफेंस कॉलोनी, कसेरूखेड़ा, रक्षापुरम, एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी आदि में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें