मेरठ। जैन समाज ने आर्यिका पूर्णमति माता के स्वागत की तैयारी पूर्ण कर ली हैं। 14 जनवरी बुधवार को वह सरधना से विहार कर सरधना रोड एक इंस्टीट्यूट में पहुंची। प्रवक्ता विनेश जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को मां सरधना रोड से होते हुए कंकरखेड़ा जैन मंदिर में पहुंचेंगी। आहार चर्या सुबह 10 बजे होगी। दोपहर 1:30 बजे कंकरखेड़ा जैन मंदिर से सदर जैन मंदिर पहुंचेंगी। उनका स्वागत 150 महिलाओं द्वारा सदर हनुमान चौक पर किया जाएगा। ब्यूरो