मेरठ। सीए इंटरमीडिएट-इंटरमीडिएट आईपीसी पेपर-5 एडवांस्ड एकाउंट का 11 नवंबर को होने वाला पेपर स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले नौ नवंबर का पेपर भी स्थगित कर दिया गया था। सीए अनुपम शर्मा ने बताया कि मेरठ से इस पेपर में काफी छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट्स ऑफ इंडिया ने पेपर स्थगित करने का नोटिस वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। छात्र-छात्राएं आईसीएआई की वेबसाइट से पूरी जानकारी ले सकते हैं।