फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे शहर के सभी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि अब शनिवार को शहर के संपूर्ण बाजार खुलेंगे। लॉकडाउन शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। शहर के सभी व्यापारियों में शुक्रवार देर शाम तक शनिवार के अनलॉक को लेकर असमंजस की स्थिति रही। सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि शनिवार को अनलॉक के संबंध में उन्होंने एसीएम सिविल लाइंस से संपर्क किया। सदर व्यापार मंडल पदाधिकारी भी एसीएम सदर से मिले। अध्यक्ष सुनील दुआ ने बताया कि शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। अब रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। प्रतिष्ठान सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। इससे कारोबार को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें