फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दबथुआ में निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गांव

विज्ञापन
सरधना। गांव दबथुवा में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी व गामीण। संव
विज्ञापन
सरधना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुआ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्साह राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाता है। इस मौके पर मनोज प्रमुख सरूरपुर, मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना, अनिल दबथुआ, चौधरी बृजपाल सिंह, अक्षय चौधरी, बिल्लू खानपुर, कृष्णपाल करनावल, शिवम डागर, लक्की सैनी, विकास त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें