मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित आरएएफ 108 बटालियन कैंप में कमांडेंट डीएस बिष्ट की अगुवाई में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में कमांडेंट व अन्य अधिकारियों के अलावा अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों और महिला कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मांटेसरी स्कूल कावा 108 द्रुत कार्य बल के नन्हें बच्चों एवं स्थानीय स्कूल प्राथमिक विद्यालय पुट्ठा के छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ पैदल मार्च निकाला। गजेंद्र बहादुर सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, जितेंद्र कुमार राय, उपकमांडेंट, एसए अहमद, उप कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ महिला कर्मियों ने तिरंगा रैली में भाग लिया। संवाद