फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बार खुलने का समय हुआ तय, 50 फीसदी को मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में बार खुलने का समय हुआ तय, 50 फीसदी को मिलेगी एंट्री
विज्ञापन

मेरठ। शासन ने लाइसेंसी बार खोलने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार को प्रभारी अपर आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र की ओर से सभी जिला आबकारी अधिकारियों को इससे जुड़ा आदेश जारी हो गया। विभागीय अफसरों ने इसकी पुष्टि की है। 24 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद होटलों में खुले बार बंद कर दिए गए थे। करीब तीन महीने के बाद बार संचालकों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। जनपद में 13 लाइसेंसी बार हैं। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि बार में काउंटर पर शराब नहीं परोसी जाएगी। काउंटर के पास किसी भी तरह के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक बार खुल सकेंगे। होटल और रेस्टोरेंट के लिए पूर्व में जारी गाइडलाइन का बार संचालकों को शत-प्रतिशत पालन करना होगा। बार के प्रत्येक कर्मचारी को मास्क और ग्लब्स पहनना होगा। बार में केवल 50 फीसदी लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। बार संचालक गेट पर शरीर के तापमान की जांच और हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लिखित आदेश आने के बाद ही बार के लिए जारी गाइडलाइन साफ हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें