बहसूमा। टिकोला शुगर मिल ने मंगलवार को 22 से 28 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि शुगर मिल ने गन्ने का भुगतान 33.82 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। गन्ना प्रबंधक अनुपम देओल ने गन्ना किसानों से ताजा साफ स्वच्छ गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है। ईडीपी अधिकारी ऋषिपाल धामा ने किसानों से बेसिक कोटा पूरा करने की अपील की है।